This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Thursday, 17 September 2015

इन तरीको से मांगे अपने रिश्तों मे माफी


किसी भी रिश्ते में छोटी-मोटी नोक-झोंक होती रहती है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप एक दूसरे से प्यार नहीं करते या आपके दिल में अपने रिश्तें को लेकर सम्मान नहीं है। गलतियां तो हर किसी से होती हैं। और गलतियों को सुधारा भी जा सकता है। अगर आपसे भी कभी कोई गलती हो गई है।आपने अपने साथी का दिल दुखाया है। और दिल से अपनी गुस्ताखी की माफी भी मांगना चाहते हैं। लेकिन, दिक्कलत यह है कि आप शुरुआत कहां से करें। आप कैसे उन्हें सॉरी कहें।

खुद से मांगें माफी
माफी मांगने के लिए सबसे पहले जरूरी है अपनी गलती का एहसास होना। माफी मांगने का सबसे आसान तरीका है ‘सॉरी’ बोल देना, लेकिन जब तक आप अपनी गलती को नहीं मानेगें और पहले खुद को माफ नहीं करेंगें तब तक सामने वाले के लिए आपको माफ करना मुश्किल हो जाएगा।अपनी गलती की माफी मांगने के लिए गोल-मोल शब्दों या इधर-उधर की बातों का इस्तेमाल कम ही करें तो बेहतर होगा। इससे सामने वाले को आपकी माफी मांगने की भावनाएं दिखाई नहीं देंगी। इसलिए अच्छा यही होगा कि सीधे व साफ शब्दों में अपनी गलती को स्वीकारें और उसके लिए माफी मांगे।

माफी को आरोप में ना बदलें
ध्यान रहे अपनी माफी को आरोप में ना बदलें। ऐसा कई बार होता है जब आप माफी मांगते हैं तो साथ यह कहना नहीं भूलते हैं कि आपने ऐसा क्यों कहा या किया। जैसे ''मैनें जो कहा उसके लिए सॉरी लेकिन इसकी शुरुआत तुमने ही पहले की थी। तभी मैनें ऐसा कहा''। इस तरह की बातें माफी से ज्यादा आरोप लगाने की ओर इशारा करती हैं। आप अपने साथी पर माफी देने के लिए दबाव ना डालें। यह निर्णय उसी को लेने दें कि वह आपको माफ करेगा या नहीं।

सामने वाले की बात सुनें
जब आप माफी मांग रहें तो जरूरी है कि आप दूसरे की प्रतिक्रिया को ध्यान से सुनें, उसकी बातों को बीच में नहीं काटें। हो सकता है कि अपकी गलती की वजह से वह काफी दुखी हुआ हो। अपनी बातों के जरिए वो अपने अंदर के दर्द व गुस्से को बाहर निकाल पाएगा और आपको उससे माफी मांगने में आसानी हो सकती है।

गलती मानें
ईमानदार रहे और अपनी जिम्मेदारी का स्वीकार करे। अक्सर, लोग अपने दोष का स्वीकार करने में सक्षम नहीं होते हैं जिससे उनकी माफी दिखावा या अविश्वसनिय लगती हैं। अपनी गलती से सबक लें और साथी को आश्वस्त करें कि आप भविष्य में इसे नहीं दोहराएंगे। इसके अलावा साथी को निर्णय लेने की स्वतंत्रता दें और उसके निर्णय का सम्मान करे। आपने माफी मांगकर अपना सर्वश्रेष्ठ दिया हैं। साथी को सही रुप से बताएं कि आपको क्यों अपनी गलती मान रहे हैं। इससे उन्हें आपको माफ नही करने में मुश्किल होगी।

छोटी-मोटी तकरार तो रिश्ते, को जीवंत बनाए रखने का काम करती है। लेकिन, आपसे अगर बड़ी ख़ता हो गई है, तो बिना देर किए माफी मांग लेनी चाहिए।

इन वास्‍तविक कारणों से पुरुष नहीं करते महिलाओं पर विश्‍वास


कई बार देखने को मिलता है कि कुछ महिलाएं अपने कार्यस्थल या दफ्तरों आदि में पुरुषों को रिझाने की कोशिश करती हैं, अकसर ये उन्हें अपने साथ काम करने वाले पुरुष साथियों के बीच अधिक चर्चित व पसंदीदा बना देता है। लेकिन क्या आप जानते हैं उनकी यह आदत पुरुषों के बीच उनकी छवी को चालाक और कम भरोसेमंद इंसान के रूप में भी पेश कर सकती है। जी हां, ऐसे कुछ वास्तविक कारण हैं जिनकी वजह से पुरुष महिलाओं पर विश्‍वास नहीं करते हैं। चलिये जानें क्या हैं ये कारण -

अमेरीकी शोधकर्ताओं का अध्ययन
'डेली एक्सप्रेस' नामक अखबार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरीकी शोधकर्ता एक अध्ययन की मदद से यह पता लगाने का प्रयास कर रहे थे कि क्या व्यवसाय संबंधी बातचीत में महिलाओं की रिझाने की यह आदत लोगों के लिए कुछ मायने रखती है या नहीं। अध्ययन के दौरान शोधकर्ता को ये देखकर काफी हैरानी हुई कि आकर्षण, ईमानदारी और मित्रता सहित दस विशेषताओं की सूची में अपने सहकर्मियों को रिझाने की आदत ने सबसे नीचे स्थान पाया।

इन महिलाओं पर विश्वास नहीं करते पुरुष
एक दूसरे अध्ययन में, महिला और पुरुष कलाकारों द्वारा डीलर्स की भूमिका निभाए गए एक वीडियो को देखकर उसका मूल्यांकन किया गया और इस विषय पर परिणाम देखे गए। कलाकारों ने दरअसल दो पटकथाओं पर काम किया था, जिसमें से एक सामान्य पटकथा थी और दूसरी पुरुषों को रिझाने पर केंद्रित थी। वहीं एक और अध्ययन में कलाकारों को अपने साथियों को रिझाने के लिए कहा गया। इस अध्ययन में उन्हें कम वास्तिवक माना गया, हालांकि इनमें से अभिनेत्रियों को अधिक पसंदीदा माना गया। लेकिन इस बात को पुरुषों पर लागू नहीं किया जा सकता है।

बर्कले स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया द्वारा कराए गए इन दोनों ही अध्ययनों को 'पर्सनैलिटी एंड सोशल साइकोलाजी बुलेटिन' में प्रकाशित किया गया।
यूनिवर्सिटी की विशेषज्ञ लॉरा केरे के अनुसार, "महिलाएं अपने पेशेवर संदर्भो और विपरीत स्थितियों में प्रशिक्षित वार्ताकारों (Negotiators) को रिझाने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। लेकिन प्रशिक्षित नेगोशिएटर्स महिलाओं की इस आदत के लिए नकारात्मक सोच रखते हैं।"

अर्थात अगर महिलाएं अपने व्यवसाय के फायदे के लिए पुरूषों को रिझाती हैं तो उन्हें बेशक पसंद किया जाता है, लेकिन उनके लिए उनके सहकर्मियों की एक नकारात्मक सोच बन जाती है, जिससे ऐसी महिलाओं पर विश्वास करना मुश्किल हो जाता है।

संकेत जो बताते हैं कि आपका पार्टनर आपको दे नहीं रहा है भाव


मनीषा के रिलेशनशिप को छ: साल हो चुके थे। वो अभी रिश्ते को आगे बढ़ाने के बारे में सोच ही रही थी कि उसे अचानक पिछले कई दिनों से अपने पार्टनर के व्‍यवहार में बदलाव दिखने लगा। अब मनीषा पहले के दिनों और आज की दिनों की तुलना करती है तो सोच में पड़ जाती है कि अचानक से ऐसा क्या हो गया। इसी तरह रवि भी अचानक से अपनी गर्लफ्रेंड की तरफ से अलगाव महसूस करने लगा। अब उसकी गर्लफ्रेंड उसे फोन करती है तो हाय-हैलो कर रख देती है। अब उसे समझ नहीं आ रहा कि अचानक से ऐसा क्या हो गया।

ये समस्या केवल मनीषा या रवि की नहीं, बल्कि आजकल के अधिकतर रिश्तों की हो गई है। अचानक से रिश्ते में एक इंसान दूसरे के प्रति अलगाव महसूस करने लगता है और उसका पार्टनर उसे आगे बढ़ता भी नहीं। अगर आप भी ऐसा ही महसूस कर रहे हैं तो इसे हल्के में न लें और इस लेख में लिखे संकेतों से जाने कि आपका पार्टनर अब आपके प्रति उदासीन हो चुका है।

देर से आये
एक दिन, दो दिन... या कुछ दिन अगर घर देर से आता है तो कोई बात नहीं। लेकिन अगर घर देर से आना या मिलने बुलाने पर देर से आता है और जल्दी चला जाता है तो समझ जाइए की आपके पार्टनर को आप में अब कोई इंटरेस्ट नहीं रहा। आप उसे मिलने बुलाते हैं और वो आपको इंतजार करवाता है तो सतर्क हो जाने की जरूरत है, नहीं तो ये कुछ समय का इंतार जिंदगी भर का इंतजार बन जाएगा।

दोस्‍तों से आपको दूर रखना
पहले वे आपको अपने दोस्तों से मिलवाते थे। किसी भी फंक्शन में आपको ले जाते थे। लेकिन अब ये कम हो गया है तो और आपका पार्टनर आपको कहीं भी नहीं ले जाता तो समझ जाइए की आपका पार्टनर आपको कहीं भी ले जाने में कॉम्पलेक्स फील करता है।

सुबह की चाय साथ न पीना
सुबह की चाय एक ऐसा समय होता है जो अधिकतर दंपति या कपल एक साथ पीते हैं औऱ सुबह की चाय रिश्ते को प्रांगण बनाने में काफी मदद भी करती है। लेकिन अगर आपका पार्टनर अपनी चाय लेकर बाहर चला जाता है या खिड़की से बाहर देख रहा है तो यह संकेत इन संकेतों में शामिल है।

रिलेशन केवल अब आपकी जिम्मेदारी
अगर इन सब संकेतों को लेकर आपके रिश्तों में आए दिन बहस हो रही है फिर भी आपका पार्टनर इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा है तो ये आपके रिश्ते का अंत है। इससे पता चलता है कि आपके को इस रिश्ते के टूटने से कोई फर्क नहीं पड़ता और वो इसे बचाने के लिए अफने तरफ से कोई प्रयत्न भी नहीं करता।

अगर आपको भी अपने रिश्तों में इन सब संकेतों से दो-चार होना पड़ रहा है तो प्लीज़ रिश्ते को खत्म करने में ही अपनी भलाई समझें। एकतरफा रिश्ता कहीं नहीं पहुंचता।

क्‍या करें जब पार्टनर देर रात आये घर


जीवन अच्छा चल रहा है, आप अपने पार्टनर के साथ खुश हैं। लेकिन ऑफिस में काम बढ़ने के कारण आपका पार्टनर देर से घर आने लगे तो समस्या हो जाती है। कई बार पार्टनर ऑफिस का बहाना बनाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा है तो फिर पार्टनर से बात करने की जरूरत है और उन्हें ये समझाने की जरूरत है कि रोज-रोज इस तरह देर से घर आना सही नहीं। अगर आपका पार्टनर भी ऐसा है और रोज रात देर से आता है तो यह लेख जरूर पढ़ें।

बात करें
कई बार पार्टनर का देर रात घर आना झगड़े का कारण बन जाता है। प्लीज इस बात के लिए कभी अपने पार्टनर से झगड़ा न करें। नहीं तो वो और लेट घर आएंगे या फिऱ इससे ये जाहिर होगा कि आप उन पर विश्वास नहीं करते। इस समस्या का एक ही समाधान है कि, आप अपने पार्टनर से बात करें। उन्हें ये बताए कि रोज-रोज रात को देर से घर आना ठीक नहीं है। साथ ही ये जानने की कोशिश करें कि आपके पार्टनर के साथ कोई समस्या तो नहीं हो गई है। ऐसा कर आप अपने पार्टनर की समस्या भी जान सकेंगे और उनके करीब भी आ जाएं।

उन्हें समझाएं
अगर आपका पार्टनर दोस्तों के साथ घूमने औऱ समय व्यतीत करने के कारण देर रात घर आ रहा है तो समस्या है। उन्हें स्ट्रीक्टली ऐसा करने से मना करें। साथ ही उन्हें समझाए भी कि ऐसा करने से वो अपनी ही सेहत और समय खराब कर रहे हैं। ये सब चीजें एक-दो बार तक ही अच्छी लगती हैं लेकिन रोज-रोज होने से समस्या बन जाती है।

उंगली टेढ़ी करें
अगर आपके बार-बार समझाने पर भी पार्टनर रोज रात को देर से घर आता है तो वक्त आ गया है उंगुली टेढ़ी करने का। आप भी अपने दोस्तों के साथ देर रात समय व्यतीत करना शुरू कर देते हैं। आप एक-दो बार देर रात घर से आएंगे तो आपके पार्टनर को आपका दर्द समझ आएगा। एक-दो बार आपका पार्टनर आपके लिए दरवाजा खोलेगा तो वो समझ जाएंगे आपकी समस्या।

ये तीन टिप्स आपके पार्टनर के देर से आने की आदत को जरूर छुड़वा देंगे।


सांवली वाली महिलाओं के लिए मेकअप टिप्‍स



सावंली त्‍वचा वाली महिलाओं को हमेशा इस बात की शिकायत रहती है कि वे अपने त्‍वचा की रंगत निखार नहीं सकती। इसके लिए वे बाजार में उपलब्‍ध बहुत सारे उत्‍पादों का प्रयोग करती हैं। कभी-कभी इसकी वजह से वे हीन भावना का शिकार भी होती हैं।

सांवली त्‍वचा यानी डार्क स्किन वाली महिलायें भी मेकअप के जरिये अपनी त्‍वचा की रंगत को निखार सकती हैं और किसी भी समारोह में अलग दिख सकती हैं। सांवली त्‍वचा वाली महिलाओं को मेकअप के दौरान अपनी स्किन टोन का ध्‍यान रखना चाहिए। इसके अलावा अपने चेहरे से मिलता-जुलता कलर, लिपलाइनर, और ब्‍लशर का इस्‍तेमाल कीजिए। आइए हम इसमें आपकी मदद करते हैं।
सांवली महिलाओं के लिए मेकअप टिप्‍स

लिक्‍विड फाउंडेशन
सांवली महिलायें मेकअप के लिए लिक्विड फाउंडेशन का प्रयोग करें, यह तरल होती है ना कि पावडर पेस्‍ट। यदि आपको अपनी स्‍किन टोन से मेल खाता हुआ फाउंडेशन नहीं मिलता है तो आप दो रंगों के फाउंडेशन को मिला कर एक अच्‍छा रंग बना सकती है। फाउंडेशन लगाने से पहले चेहरे पर मॉइस्‍चराइजर लगाइए, जिससे त्‍वचा कोमल हो जाये।

त्‍वचा को सूखाइये
त्‍वचा पर लिक्विड फाउंडेशन लगाने के बाद उसे सूखाइये। इसके लिए आप पाउडर का इस्‍तेमाल कर सकती हैं। यदि आपकी त्‍वचा ऑयली है तो अपने पास हर वक्‍त फेस पाउडर रखें। इससे त्‍वचा पर गीलापन नहीं आएगा और वह हमेशा ड्राई बनी रहेगी।

गालों को ब्‍लश करें
चेहरे पर हमेशा ब्‍लशर लगाना सही नहीं होता मगर कभी कभार पार्टी आदि में आप इसका प्रयोग करके एक सुंदर सा लुक पा सकती हैं। चेहरे को ब्‍लश करने के लिए डीप ऑरेंज, वाइन या कोरल रंगों का प्रयोग करें। इससे आपकी त्‍वचा में निखार आयेगा।

लिपस्‍टिक का प्रयोग
सांवली त्‍वचा वाली महिलाओं को लिपस्टिक का चुनाव भी रंग के हिसाब से करना चाहिए। जिन महिलाओं का रंग डार्क हो उन्‍हें, पेल कलर्स यानी हल्‍के रंगों का प्रयोग नहीं करना चाहिये। अगर आपको लिपस्‍टिक लगाना पसंद है तो आप डार्क कलर की ही लिपस्टिक लगाएं, जैसे- वाइन, रेड, प्‍लम और ब्राउन आदि रंग आपकी सुंदरता निखारेंगे।

आईब्रो के लिये
डार्क रंग वाली महिलायें मेकअप के दौरान अपनी आइब्रो को नजर अंदाज बिलकुल भी ना करें। अपनी आईब्रो को शेप देने के लिये आप पेंसिल और पाउडर का प्रयोग करना बेहतर होगा। सुंदर आंखें खूबसूरती को बढ़ाती हैं।

लिप लाइनर
लिपस्टिक लगाने से पहले अपने होठों पर लिप लाइनर का प्रयोग कीजिए। एक अच्‍छी आउटलाइन आपके पूरे चेहरे की रंगत को निखार देगी।

सांवली महिलाओं को मेकअप के दौरान समय का भी ध्‍यान रखना चाहिए। यदि आप दिन के समय मेकअप कर रही हैं तो ज्‍यादा भारी मेकअप करने से बचें। यदि इन सबके अलावा भी आपको कुछ कमी लग रही हो तो ब्‍यूटीशियन की मदद ले सकती हैं।

करवा चौथ पर हल्‍के मेकअप से अपने चेहरे को दें चांद सा निखार

करवाचौथ के त्‍योहार पर महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाओं में सजने संवरने का बहुत ज्‍यादा क्रेज होता है। इसलिए महिलाएं इस त्‍योहार की हफ्तों पहले तैयारियां शुरू कर देती हैं।

ब्यूटी पार्लर और मॉल के चलन के बीच महिलाओं के सजने-संवरने के तरीकों को अलग कर दिया है। इस दिन को महिलाएं खास बनाने के लिए पूरी कोशिश करती हैं। दिनभर व्रत रहकर पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। इस सबके बीच इस दिन महिलाएं अपने लुक पर भी ध्‍यान देना चाहती हैं। हर महिला की चाहत होती हैं कि वह सबसे खूबसूरत और सबसे अलग दिखाई दें।

इस मौके को खास बनाने के लिए शोरूम व पार्लर पर खास ऑफर भी आते हैं। न्यू लुक कॉस्‍मेटिक लेजर सर्जरी सेंटर के वरिष्‍ठ डर्मेटोसर्जन डॉ. प्रीतम पंकज के अनुसार आज कॉस्‍मेटिक सर्जरी भी लोगों को इस त्‍योहार के दिन लुभाने के मामले में पीछे नहीं है। लोग खूबसूरत दिखने के लिए इसका सहारा ले रहे हैं।

कॉस्‍मेटिक चिकित्सा की बात करें, तो महिलाएं आजकल फेशियल रिजुविनेशन चिकित्सा, लेजर स्पेक्ट्रा पील, केमिकल पील, टमी टक और झुर्रियां कम करने के लिए (अधिक उम्र की महिलाएं) बोटोक्‍स का सहारा ले रही हैं। ऐसे मौके पर कुछ महिलाएं अपने पार्टनर को खुश करने के लिए पार्टी मनाती हैं, तो कुछ अच्छा दिखने के लिए पार्लर की ओर रूख करती हैं।

पिछले पांच वर्षों में भारत में भी कॉस्‍मेटिक सर्जरी का चलन बढ़ा है। इसके बढ़ते प्रभाव के कारण मध्यम वर्गीय परिवार के लोग भी तेजी से इसे अपना रहे हैं। भारत में कॉस्‍मेटिक सर्जरी का दाम दक्षिणी देशों की तुलना में 20 प्रतिशत तक कम है।

बढ़ता आधुनीकरण भी भारत में करवाचौथ, नवरात्रों जैसे त्‍योहारों का उत्साह कम नहीं कर पाया है। यह प्रथा सालों से चली आ रही है और इसमें महिलाएं व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं नई साड़ी पहनती हैं और हाथों व पैरों पर मेहंदी लगाने की प्रथा इस त्योहार में है।

हालांकि पहले की तुलना में त्‍योहार मनाने के तरीके कुछ बदल गए हैं, लेकिन आज भी करवाचौथ की मान्यता और त्‍योहार का उत्साह वहीं है। कॉस्‍मेटिक सर्जरी और ब्यूटी के नए तरीकों ने महिलाओं के लिए त्‍योहार को अधिक उत्साही बना दिया है। मेंहदी से सजाएं हाथ

भारतीय संस्‍कृति में माना जाता है कि मेंहदी की रंगत पति-पत्नी के प्यार को बढ़ाती है। करवाचौथ के दिन आप बाजार से या खुद अपने हाथों पर मेंहदी लगा सकती हैं। बाजार में ज्वैल मेंहदी, अरेबियन मेंहदी और स्टोन मेंहदी काफी चर्चा में हैं।

नेल आर्ट
हाथों की खूबसूरती बढ़ाने में नाखूनों का विशेष महत्‍व है। ऐसे में आप अपने नेल्‍स को खूबसूरत बनाने के लिए नाखूनों की साज-सज्‍जा पर ध्‍यान दे सकती हैं। इसके लिए आप नेल आर्ट करवा सकती हैं। साथ ही आप चाहे, तो इस दिन खूबसूरत नगीनों को अपने नेल्‍स पर भी सजा सकती हैं।

चूडि़यां
चूडियां भी आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाती हैं। कांच से बनी चूडियां एक तरफ सुहाग का प्रतीक होती है, तो दूसरी तरफ हाथों की खूबसूरती को उजागर करती है। इस दिन अपनी ड्रेस से मैच करती हुई चूडियां पहन सकती हैं।